कस्बे ब्लॉक चौराहे के में 8 वर्षीय छात्रा के तेज रफ्तार बाइक की ठोकर लगने से गंभीर

निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर(बाराबंकी) कस्बे ब्लॉक चौराहे के में 8 वर्षीय छात्रा के तेज रफ्तार बाइक की ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना ब्लॉक चौराहे के पास हुई।तनसिका निवासी इब्राहिमपुर थाना फतेहपुर से अपनी मौसी और गांव के रमन के साथ दवा लेने हेतु बाइक से बाराबंकी जा रही थी।ब्लॉक चौराहे के पास पीछे से आई वाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।तनसिका सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है।मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क से हटाकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सबका प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान मासूम तनसिका की हालत गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उसकी दशा नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रमन और मौसी को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।उधर, दुर्घटना के बाद अज्ञात वाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जानकारी आसपास लगेसीसीटीवी कैमरों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।