औराई भदोही में दबंग की मनमानी प्रशासन का कोई खौफ नहीं

औराई भदोही में दबंग की मनमानी प्रशासन का कोई खौफ नहीं

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही।

खबर भदोही से है जहां आज दिनांक 10.02.2026 को समय 10.28 बजे सुबह,थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनपुरवा जंगला में पुराना जमीनी विवाद, जिसका मुकदमा दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है,को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना में एक पक्ष के घटना में शामिल व्यक्तियों में बृजेश कुमार यादव पुत्र विजय बहादुर यादव द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया गया, जिससे दूसरे पक्ष के आशीष यादव पुत्र फूलचंद यादव उम्र 28 वर्ष के पीठ में गोली लगने से मृत्यु हो गई तथा अखिलेश यादव पुत्र उमाशंकर यादव के हाथ में गोली लगी है जिनको इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। राजनाथ यादव पुत्र फूलचंद यादव को लाठी डंडे से चोट आई है। अखिलेश यादव एवं राजनाथ यादव खतरे से बाहर हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त करते हुए घटना से संबंधित तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस उच्चाधिकारीगण के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम/फॉरेंसिक टीम/फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।