ईद उल अजहा बकरीद का त्योहार पूरे क्षेत्र में शांति पूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ईद उल अजहा बकरीद का त्योहार पूरे क्षेत्र में शांति पूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौली गौसपुर ।तहसील क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज, तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक रामनगर गरिमा पंत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय राम अवतार राम,बडी संख्या में पुलिस बल के साथ कस्बा बदोसरांय, किन्तूर, मेला रायगंज आदि मस्जिदों पर तैनात रहे। मरकामऊ, बदोसराय, सैदनपुर, किंतूर, कटका सहित दर्जनों गांवों की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। सुबह 6 बजे से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों का आना शुरू हो गया था। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने नए कपड़े पहनकर नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। भीषण गर्मी के मद्देनजर कई ईदगाहों के बाहर समाजसेवियों और युवाओं ने शरबत तथा ठंडे पानी की व्यवस्था की थी। सैदनपुर ईदगाह के बाहर नमाजियों को लौटते समय रूहअफजा शरबत और ठंडा पानी पिलाया गया, जिसकी बुजुर्गों और बच्चों ने सराहना की।