इस्पात नगर उद्योग व्यापार मंडल का वार्षिक व्यापारिक एवं कवि सम्मेलन आयोजित

इस्पात नगर उद्योग व्यापार मंडल का वार्षिक व्यापारिक एवं कवि सम्मेलन आयोजित

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।इस्पात नगर उद्योग व्यापार मंडल का वार्षिक व्यापारिक सम्मेलन एवं कवि सम्मेलन व्यापार नगर 2 कानपुर में आयोजित हुआ शुभारंभ उ प्र व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा चेयरमैन विजय कपूर विधायक सुरेन्द्र मैथानी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आयोजक एवं अध्यक्ष विनोद पाल ने बताया कि कवियों ने अपनी हास्य व्यंग वीर रस आदि की रचनाओं से अतिथियों तथा व्यापारियों को आनंदित किया। फूलों की होली व्यापारियों ने जमकर खेलते हुए एक दूसरे को स्नेह दिया। व्यापारियों ने अपने अपने संबोधन में विचार व्यक्त किए। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष अरुण गुप्ता अध्यक्ष विनोद पाल उपाध्यक्ष राजेश पाल एच बी सिंह कोषाध्यक्ष तेज सिंह अजय त्रिवेदी रामजी गुप्ता रवींद्र शुक्ला संतोष मिश्रा रमेश पाल मनोज पाल राकेश त्रिपाठी शिवकुमार सचान अंशु तिवारी रविन्द्र शुक्ला सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।