आयकर विभाग में चयनित हुए अभिषेक वर्मा, क्षेत्र में खुशी की लहर
निष्पक्ष जन अवलोकन।
बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम करंधा निवासी अभिषेक वर्मा ने अपनी मेहनत और लगन से आयकर विभाग में चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
अभिषेक वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर इस प्रतिष्ठित पद तक पहुंचने की उनकी यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणादायक बन गई है।
चयन की सूचना मिलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव डॉ. नीरज पटेल, जिला अध्यक्ष विनय प्रकाश वर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष अनूप वर्मा ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।









