संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ 860 नये पुराने मरीजों का उपचार किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ 860 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी गई है। इमरजेंसी में डायरिया, पेट दर्द, हड्डी रोग, इत्यादि बीमारियों से ग्रसित मरीजों का अधीक्षक डाक्टर इकबाल, डाक्टर गौरव नारायन, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर अविनाश कुमार उपाध्याय, डाक्टर धीरेन्द्र पटेल, डाक्टर अजीत सिंह, डाक्टर नीरज वर्मा,डाक्टर हसन सलीम,दंत चिकित्सक डॉ रामकुमार,आदि ने 860 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी हैं। 317 मरीजों के खून की जांच करवाई गई है 85 मरीजों के डिजीटल एक्सरे किये गये हैं।सी एम एस डाक्टर ए के प्रियदर्शी ने ओ पी डी का निरीक्षण किया।और सफाई कर्मियों को अस्पताल परिसर साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए।सी एम एस व अधीक्षक ने आक्सीजन प्लान्ट,लैब तथा सभी वार्डों का निरीक्षण किया एंव सम्बन्धितों को आवाश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।









