राष्ट्रीय राजमार्ग NH-727-H फतेहपुर बाईपास के भूमि अधिग्रहण को लेकर
निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर(बाराबंकी) राष्ट्रीय राजमार्ग NH-727-H फतेहपुर बाईपास के भूमि अधिग्रहण को लेकर विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक फतेहपुर स्थित विधायक के जन सहयोग केंद्र पर आयोजित हुई,जिसमें एसडीएम कार्तिकेय सिंह व अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग और क्षेत्र के लेखपाल मौजूद रहे। बैठक दौरान विधायक ने NH-727-H परियोजना की प्रगति, भूमिअधिग्रहण की वर्तमान स्थिति और प्रभावित किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के विकास, यातायात सुगमता और आर्थिक गतिविधियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसमें किसी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। विधायक श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए, ताकि परियोजना समय पर प्रारंभ हो सके।उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहाकि जिन किसानों या भूमि स्वामियों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है, उन्हें नियमानुसार उचित मुआवजा समय सेउपलब्धकराया जाए, जिससे किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। अधिकारियों ने विधायक को आश्वासन दिया कि भूमि अधिग्रहण से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को जल्द पूरा किया जाएगा,आवश्यक रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। बैठक में राजस्व अभिलेखों की समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर सहमति बनी। लोगों का कहना हैकि NH-727-H फतेहपुर बाईपास निर्माण से क्षेत्र में आवागमन आसान और दुर्घटनाओं में कमी आएगी और व्यापारिक गतिविधियों कबढ़ावा मिलेगा। विधायक की इस पहल से परियोजना के शीघ्र पूरा होने की उम्मीदें मजबूत हुई हैं।