महर्षि कश्यप एवं निषाद राज गुह्य की मनाई गई जयंती

महर्षि कश्यप एवं निषाद राज गुह्य की मनाई गई जयंती

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।विधानसभा दरियाबाद के कस्बा सुमेरगंज के समीप ग्राम मुरारपुर मजरे कोइलहा में अखंड जलवंशी सेवा के तत्वाधान में महर्षि कश्यप एवं निषाद राजगृह की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।कार्यक्रम का आयोजन अजय निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बरखा निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अखंड जलवंशी सेना ने किया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा के तेज तर्रार नेता समाजवादी पार्टी पूर्व ब्लाक प्रमुख दरियाबाद संतोष वर्मा ने महर्षि कश्यप एवं निषाद राज गुह्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में निषाद एवं अन्य पिछड़े वर्ग के लोग उपस्थित रहे। संतोष वर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा पिछले वर्गों के कल्याण के लिए नेताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने जीवन पर्यंत कार्य किया और उन्हीं के बताए मार्ग पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने उत्तर प्रदेश का समुचित विकास करने का संकल्प लिया है हम सबको एकजुट होकर उनको पुन्हा मुख्यमंत्री बनना है अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण कड़ी है और प्रत्येक घर के बच्चों को जब तक शिक्षित नहीं बनाया जाएगा समाज तरक्की नहीं कर सकता है साथ ही उन्होंने यह भी कहा की मेरा इंटर कॉलेज सफदरगंज में संचालित है जहां पर छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है किसी भी निम्न वर्ग के बच्चे को चाहे वह जिस भी क्षेत्र का हो पढ़ाई के लिए कोई भी बड़ा उत्पन्न नहीं होने देंगे उन्होंने अपने कॉलेज में निशुल्क शिक्षा देने की बात कही साथी साथ कहां की यदि समाजवादी पार्टी ने मौका दिया और आप सबका आशीर्वाद मिला तो निश्चित तौर पर विधानसभा दरियाबाद के पिछले क्षेत्र में जहां अब तक विकास नहीं पहुंचा है पूरी मेहनत शिद्दत हुआ ईमानदारी के साथ गांव के हर घर तक विकास पहुंचाएंगे उपस्थित श्रोताओं ने मुख्य अतिथि के वक्तव्य पर जोरदार ताली बजाई इस मौके पर शिवराम वर्मा द्वारिका निषाद प्रधान सुरेंद्र विक्रम यादव श्रवण यादव धर्मेंद्र यादव रामकिशोर वर्मा शिवनाथ वर्मा डॉक्टर अमित वर्मा आदि उपस्थित रहे।