बेहटा गुंसाई में चलाया अभियान, 76 कनेक्शन काटे

निष्पक्ष जन अवलोकन

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ)। एसडीओ शोएब अंसारी के नेतृत्व में शनिवार को बिजली विभाग की टीम तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई बकाया वसूलने को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 50 हजार रुपए से अधिक की बकाया होने पर गांव के 10 बड़े बकाएदारों के मीटर उखाड़ कर जब्त भी किए। इसके अलावा 29 लाख रुपए की बकाया होने पर 76 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इस अभियान से गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। एसडीओ ने बताया 31 मार्च तक बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा। उन्होंने बताया इस दौरान करीब 75 हजार रुपए की वसूली भी की गई। टीम में जेई दिनेश कुमार सिंह, उमाशंकर, विकास तिवारी, मनोज कुमार, बली अहमद, प्रमोद कुमार, रामप्रकाश, श्रीराम, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।