बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की विक्री शुरु

अध्यक्ष मंत्री उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष संयुक्त मंत्री प्रशासनिक सदस्य सामान्य सदस्य पदों के चुनाव के लिए 14 नामांकन पत्रों की विक्री की गयी

बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की विक्री शुरु

निष्पक्ष जन अवलोकन । अजय रावत। सिरौलीगौसपुर।बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मंत्री कोषाध्यक्ष संयुक्त मंत्री,प्रशासनिक सदस्य ,सामान्य सदस्य, के कुल 14 नामांकन पत्र एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बहोरी प्रसाद शुक्ल, सदस्य मुरारी शरण दीक्षित जगदेव प्रसाद रावत, सत्यनाम वर्मा, विनोद कुमार सिंह की मौजूदगी विक्री हुए। सोमवार को अध्यक्ष पद हेतु शिव वरदान सिंह, उपाध्यक्ष प्रथम पद हेतु पुत्तीलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर बालचंद कोषाध्यक्ष पद हेतु अखिलेश कुमार, मंत्री पद हेतु रामहृदय यादव ने संयुक्त मंत्री प्रथम पद हेतु लवकेश द्वितीय पद हेतु रमाकांत वर्मा तृतीय पद हेतु बृजेश कुमार वर्मा ने अपने साथियों के साथ नामांकन पत्र खरीदा। सामान्य सदस्य पद हेतु धनपति लाल प्रजापति, राजीव कुमार, दिलीप कुमार मिश्रा,तथा प्रशासनिक सदस्य पद हेतु शेषनरायन वर्मा, अवधेश कुमार यादव ने नामांकन पत्र खरीदें हैं।इस मौके पर तहसील सिरौलीगौसपुर के तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।