बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर के अध्यक्ष पद हेतु शिव वरदान सिंह ने प्रतिद्वंद्वी काशीप्रसाद द्विवेदी को १७ मतो से तो वहीं मंत्री जनरल सेक्रेटरी पद हेतु महन्त दीपक कुमार दास ने रामहृदय यादव को ४मतों से पराजित किया

बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर के अध्यक्ष पद हेतु शिव वरदान सिंह ने प्रतिद्वंद्वी काशीप्रसाद द्विवेदी को १७ मतो से तो वहीं मंत्री जनरल सेक्रेटरी पद हेतु महन्त दीपक कुमार दास ने रामहृदय यादव को ४मतों से पराजित किया

निष्पक्ष जन अवलोकन 

अजय रावत 


सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर चुनाव में मतदान व मतगणना हुई सम्पन्न शिव बरदान सिंह ने अध्यक्ष पद 17 मतों से जीत दर्ज की । दीपक कुमार सिंह महामंत्री का चुनाव 4 मतों से विजयी हुए।बार एसोसिएशन के चुनाव बड़े काटे का रहा सुबह  11 बजे से शुरु होकर दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ।कुल ११८ अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमे अध्यक्ष पद हेतु शिव वरदान सिंह को 65 मत मिले प्रतिद्वन्दी काशीप्रसाद द्विवेदी को 48 मत 5 मत अवैध मिले अध्यक्ष पद हेतु 17 मतों से शिव वरदान सिंह विजयी रहे। इसी प्रकार महामंत्री पद पर महन्त दीपक कुमार दास को 60 जब कि प्रतिद्वंद्वी राम हृदय यादव को 56 मत मिले 4 मतो से महन्त दीपक कुमार दास विजयी रहे 2 मत अवैध निकले।एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बहोरी प्रसाद शुक्ला, सत्यनाम वर्मा, जगदेव प्रसाद रावत, मुरारी शरण दीक्षित विनोद कुमार सिंह ने मतगणना करवा अध्यक्ष व मन्त्री पद पर चुनाव जीते शिव वरदान सिंह व महन्त दीपक कुमार दास को जीत की बधाई दी।इस मौके पर कुलदीप सिंह,विक्रम सिंह लवकुश सिंह जितेन्द्र बहादुर सिंह, भूपेन्द्र सिंह यादव गौरव सिंह रामजी यादव सुरेश सिंह राकेश सिंह पूणेन्द्र प्रताप सिंह सितेन्द्र पाल सिंह प्रहलाद वर्मा संजय सिंह ,रानासिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।विदित रहे कि उपाध्यक्ष प्रथम रामप्रसाद वर्मा,बालचंद द्वितीय राजीव कुमार वर्मा तृतीय प्रथम पर पुत्तीलाल प्रजापति द्वितीय पद पर रमाकांत वर्मा, तृतीय पर बृजेश कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार वर्मा प्रशासनिक सदस्य पद पर कालीप्रसाद यादव, अवधेश कुमार यादव राजेन्द्र कुमार वर्मा, भूपेन्द्र बहादुर वर्मा,सौरभ सिंह शेषनरायन वर्मा तथा सामान्य सदस्य पद पर राजीव कुमार केशवराम लवकेश रावत धनपत लाल धनलाल रावत एडवोकेट निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए थे।अध्यक्ष व मंत्री पद पर जीत की बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा रहा।