भाजपा नेता पंकज गुप्ता पंकी प्रियंका सिंह रावत के जन्मदिन पर पहुंच कर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेता पंकज गुप्ता पंकी प्रियंका सिंह रावत के जन्मदिन पर पहुंच कर दी शुभकामनाएं

निष्पक्ष जनअवलोकन (रामानन्द गुप्ता) 

बाराबंकी। भारतीय संविधान की मूल प्रति भेंट कर भाजपा नेता पंकज गुप्ता ‘पंकी’ ने भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री व बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।  

प्रियंका सिंह रावत का जन्मदिन पार्टी के नेताओं व उनके समर्थकों द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। श्री राम कॉलोनी स्थित अपने आवास पर जन्मदिन का केक काटकर अपने शुभचिंतकों व कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया।

बाराबंकी स्थित आवास पर पहुंचते ही वैभव मिश्रा जीतू, राजकुमार, अमित विक्रम सिंह, राहुल, राजा कासिम आदि लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत करते हुए बधाई दी। आवास पर वरिष्ठ नेता प्रशांत मिश्र, पंकज गुप्ता ‘पंकी’, विवेकानंद पाण्डेय, दिवाकर सिंह, रवींद्र तिवारी, आकाश पाण्डेय सहित पार्टी के अनेक नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।