पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हुआ भव्य भंडारा, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

निष्पक्ष जन अवलोकन

पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हुआ भव्य भंडारा, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

बदायूं/बिल्सी।तहसील बिल्सी क्षेत्र के ग्राम वैन में प्रकाश भट्टे पर स्थित ब्रह्मदेव महाराज मन्दिर पर रविवार को पूर्णिमा के पावन अवसर पर सामूहिक रूप से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भंडारे में प्रसाद वितरण की व्यवस्था सुव्यवस्थित रही, जिसमें सभी लोगों ने मिलकर सेवा कार्य किया। पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस भंडारे ने आपसी भाईचारे एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस आयोजन में प्रकाश भट्टे के मालिक राजेश कुमार, मुनीम सुखवीर, गेलेन्द्र, राजू, राम बहादुर, नेत्रपाल, नन्ने, गिरीश, ज्ञानेंद्र, मंकेश सहित अन्य ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से कराए जाएंगे।