निर्माणाधीन मकानों से बिजली का सामान चोरी करने वाले पांच शातिर गिरफ्तार
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा की मदद से एक घटना का सफल अनावरण करते हुए मंगलवार को पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में अभिषेक यादव, सचिन कश्यप, साजन सिंह यादव, रितेश यादव व अभिषेक यादव निवासी ग्राम धौरहरा, थाना गोसाईगंज, जनपद लखनऊ शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी हैदरगढ़ रोड स्थित मक्का दास कुटी, बड़ेल के पास से की गई। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 31 एमसीबी, स्विचयुक्त बोर्ड, शॉकेट, 26 रेगुलेटर, 6 फैन कवर, प्लास्टिक की बोरी में 31.500 किलोग्राम बिजली का तार, 27.700 किलोग्राम कॉपर का छिला हुआ तार, 31 किलोग्राम एल्यूमिनियम का छिला हुआ तार तथा करीब 38 किलोग्राम प्लंबिंग का सामान बरामद किया है। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। पूछताछ में हुआ खुलासा, चोरी कर बेचते थे सामान पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध गतिविधियों के जरिए पैसा कमाने के उद्देश्य से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। ये लोग कोतवाली नगर क्षेत्र के बड़ेल व आसपास के इलाकों में निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर बिजली के उपकरण व तार चोरी करते थे और बाद में उन्हें बेचकर धनोपार्जन करते थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।









