नवीं पुण्य तिथि पर याद किए गए स्वर्गीय पंडित कालिका प्रसाद बाजपेयी

नवीं पुण्य तिथि पर याद किए गए स्वर्गीय पंडित कालिका प्रसाद बाजपेयी

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के अमरा देवी निवासी ओजस्वी पंडित स्वर्गीय कालिका प्रसाद बाजपेई की नवीं पुण्यतिथि मनाई गयी। इस अवसर पर उन्हें क्षेत्र एवं जनपद वासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके ज्येष्ठ पुत्र रमेश चंद्र बाजपेई ने अपने पैतृक गांव अमरा देवी में किया । मुख्य अतिथि उमाशंकर बाजपेई ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर दिवंगत विभूति पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके द्वारा किया गए सामाजिक विकास कार्यों को याद किया गया। पंडित जी विश्व हिंदू परिषद के मंडल अध्यक्ष भी रहे और लम्बे समय तक ग्राम पंचायत अमरा देवी के सरपंच भी रहे, बाजपेई जी महन्त जगन्नाथ बक्स दास और राजा राजीव कुमार सिंह के बहुत ही करीबियों में माने जाते थे। पंडित जी ने क्षेत्र के सभी समुदाय के उत्थान एवं उनकी हर सम्भव सहायता का आजीवन प्रयास किया।इस श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर उपस्थित क्षेत्र गणमान्य सदस्य कृष्णानंद अवस्थी ,सतनाम सम्प्रदाय के प्रथम पावा के वर्तमान महंत अवनीश दास , अधिवक्ता अब्दुल अहद , अतुल सिंह दयाशंकर शुक्ल, दिनेश चंद्र, उमेश चन्द्र, राजेश चन्द्र अधिवक्ता संजय सिंह,वासिफ अंसारी, आदित्य वार्म, प्रमोद शर्मा,दीपू बाजपेई,भगौती प्रसाद ,पंकज दीक्षित रुद्र बाजपेई, आलोक, ऐश्वर्या,निधि, सीमा, रौनक, शिवम, सौरभ आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।