तहसील मुख्यालय के पास सडक पर रखी गुमटियों में लगी आग तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के निर्देश पर लेखपाल राजस्व निरीक्षक ने आग से हुये नुकसान का आकलन किया

तहसील मुख्यालय के पास सडक पर रखी गुमटियों में लगी आग तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के निर्देश पर लेखपाल राजस्व निरीक्षक ने आग से हुये नुकसान का आकलन किया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौली गौसपुर । तहसील परिसर के पास मंगलवार तड़के करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। इस घटना में सब्जी और पान मसाला बेचने वाली लकड़ी की कई गुमटियां व दुकानें जलकर खाक हो गईं। लगभग सात दुकानें पूरी तरह और कुछ आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुईं, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ। ये दुकानें तहसील की बाउंड्री के पास सिरौली-उधौली मार्ग पर स्थित थीं। धुसेडिया गांव के निवासी इन अस्थायी दुकानों से अपना जीवन यापन करते थे। ये दुकानें मुख्य रूप से लकड़ी की गुमटियों, तिरपाल और लकड़ी के टट्टर का उपयोग करके बनाई गई थीं। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, ग्राम प्रधान श्रवण वर्मा ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक इसने विकराल रूप ले लिया था। इस अग्निकांड में धुसेडिया निवासी विक्रमादित्य पुत्र इंद्रपाल, पिंटू पुत्र दुखहरन, रामसमुझ पुत्र रामसजीवन, गुड्डू पुत्र लल्लू और शिवशंकर पुत्र लल्लू सहित कई दुकानदारों को भारी क्षति हुई है। फायर ब्रिगेड टीम के प्रभारी रामसनेही ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत स्पार्क बताया जा रहा है। तहसीलदार बालेंदु भूषण वर्मा ने लेखपाल को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।