जाति पाति और भेदभाव का कड़ा विरोध किया। संत रविदास जी महाराज की पावन

जाति पाति और भेदभाव का कड़ा विरोध किया। संत रविदास जी महाराज की पावन

निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l रामनगर बाराबंकी। जाति पाति और भेदभाव का कड़ा विरोध किया। संत रविदास जी महाराज की पावन जयंती पर हम उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं। सतगुरु रविदास के कर्म से सेवा, समरसता और समानता के संदेश से हमें आज भी प्रेरणा मिलती है उक्त बातें विश्व हिंदू परिषद जिलामंत्री राहुल कुमार ने संत शिरोमणि रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। विश्व हिंदू परिषद रामनगर प्रखंड बैठक प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हुई जिसमें विहिप जिला मंत्री ने आगामी समरसता दिवस, रामोत्सव,सीतानवमी,डॉभीमराव अंबेडकर जयंती व आगामी संगठनात्मक प्रशिक्षण वर्ग सहित महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। हनुमान मंदिर रानी बाजार के महंत जगजीवन गिरि महाराज के आशीर्वचन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद,पूर्व जिला सेवा प्रमुख निर्मल मिश्रा,प्रखंड सत्संग प्रमुख शिवराम गुप्ता,मातृशक्ति प्रखंड संयोजिकाडॉ सुमन अवस्थी, बजरंग दल प्रखंड संयोजक श्रीकांत,त्रिभुवन मौर्य,नकुल दुबे,सत्यम, शिवम,कुलदीप यादव,शिवा आदि उपस्थित रहे।