खाटू श्याम बाबा जागरण में गूंजे भजन, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
निष्पक्ष जन अवलोकन।
रत्नाकर पांडेय।
बाराबंकी। टिकैतनगर क्षेत्र के विकासखंड पूरे डलई अंतर्गत बहरीन गांव के पास स्थित शिव मंदिर बगेनाथन में खाटू श्याम बाबा का भव्य जागरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उदय भान सिंह, राजकुमारी सिंह, बृजेश सिंह, गौरी सिंह एवं दुर्गा प्रसाद सिंह द्वारा किया गया।
जागरण में शर्मा जागरण ग्रुप के प्रोफेसर तनुज शर्मा एवं उनकी टीम ने खाटू श्याम बाबा के मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। “हारे का सहारा खाटू श्याम” और “सांवरे मुझे तेरी जरूरत है” जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
सूत्रों के अनुसार आयोजकों की खाटू श्याम बाबा के प्रति गहरी आस्था है। बताया जाता है कि वे लगभग 200 किलोमीटर की पदयात्रा कर बाबा के दर्शन करने जाते हैं, जो उनकी अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। क्षेत्र में उनकी भक्ति की विशेष चर्चा हो रही है।
कार्यक्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजेश शर्मा ‘फक्कड़’, दरियाबाद विधानसभा प्रभारी ब्रज किशोर सोनी, पूर्व प्रधान हरकेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।









