क्षेत्र की सड़कों की कच्ची पटरी बह जाने के कारण सड़कों पर हो रही हैं घटनायें

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र की प्रमुख सडके कोटवाधाम से कोटवासडक, रामनगर बदोसरांय टिकैत नगर मार्ग सफदरगंज बदोसरांय तथा बदोसरांय से सिरौलीगौसपुर उधौली मार्ग की कच्ची पटरियां बह जाने के कारण इन दिनों सडक दुर्घटाओं में इजाफा हो रहा है। सोमवार को ब्लाक मुख्यालय के सामने उधौली से सिरौलीगौसपुर मार्ग पर दुर्घटना में चार लोग घायल हुए। रामनगर बदोसरांय टिकैत नगर मार्ग मदारपुर हनुमान मन्दिर के समीप पुलिया के पास हुई दुर्घटना में एक का पैर टूटा एक 12 वर्षीय बच्चे हडडी टूटी एक अधेड़ सहित तीन लोग इस दुर्घटना में घायल हुए।इसी मार्ग पर मंगलवार को अमरुदही बाग के पास बाइक से बाइक की टक्कर में एक महिला घायल हुई।इन मार्गों पर घटित हो रही दुर्घटाओं से क्षेत्र के लोग परेशान। उपरोक्त सभी सड़कें लोक निर्माण विभाग की हैं।जिनको डामरीकृत तो कर दिया जाता है।परन्तु सडक की कच्ची पटरियों की मरम्मत नहीं करवाई जाती है।