कस्बा बेलहरा में विश्वनाथ चौराहे पर रविवार को एक अधेड़ सडक किनारे के राह गुजर

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी)कस्बा बेलहरा में विश्वनाथ चौराहे पर रविवार को एक अधेड़ सडक किनारे के राह गुजर रहा था तभी तेज रफ़्तार में आये वाहन की ठोकर अधेड़ के लगी वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। बेलहरा निवासी 55 वर्षीय रफीक पुत्र नन्हें को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।रफीक किसी काम से चौराहे के पास मौजूद थे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौजूद लोगों ने घायल रफीक को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज हेतु सीएचसी रेफर कर दिया। रफीक का उपचार जारी है। अस्पताल सत्रों अनुसार, उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और लगातार निगरानी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है।