आबकारी विभाग की टीम ने 30 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 2 अभियोग पंजीकृत कर लहन नष्ट कराया

आबकारी विभाग की टीम ने 30 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 2 अभियोग पंजीकृत कर लहन नष्ट कराया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।आबकारी आयुक्त उत्तर के आदेशानुसार चलायें जा रहें प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर के निर्देशन में ग्राम लालापुरवा, भवानीगंज थाना रामनगर मे आबकारी निरिक्षक क्षेत्र 5 सिरौलीगौसपुर मय अधीनस्थ स्टाफ द्वारा दविश दी गई। दबिश के दौरान 16 स्थानों पर छापें मारते हुए लगभग 30 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। मौके पर लगभग 100 kg लहन को नष्ट करते हुए 02 अभियोग पंजीकृत किया गया दविश के दौरान उक्त ग्राम के ग्राम वासियों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामो के बारे में जागरूक किया गया एवं आस पास अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन के गतिविधियों के संचालन होने के बारे में सूचना दिये जाने की अपील की गयी