अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, दंपती समेत बच्चे घायल

निष्पक्ष जन अवलोकन

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मूसापुर के पुल के निकट बीती बृहस्पतिवार की शाम अनियंत्रित होकर एक बाइक फिसल गई। इससे बाइक पर सवार दंपती व दोनो बच्चो को चोटें आई। घटना के बाद सभी घायलों को डायल 112 की मदद से बिल्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव खैरी निवासी शानू खान पुत्र अल्लू खां, अपनी पत्नी तबस्सुम और बेटी हानिया, पुत्र शोभान के साथ बाइक से वजीरगंज से वापस अपनी बाइक से बीती शाम के करीब छह बजे घर को लौट रहे थे। जैसे उनकी बाइक वजीरगंज-बिल्सी मार्ग स्थित मूसापुर के पुल के पास पहुंची तो उनकी बाइक अचानक से तेज रफ्तार के साथ अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। जिससे बाइक पर सवार सभी चारों लोग घायल हो गए। तभी गांव के लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। जिस पुलिस ने सभी घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों का उपचार किया गया। बाद उन्हे घर भेज दिया गया।