भाजपा द्वारा आयोजित हुआ मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम

भाजपा द्वारा आयोजित हुआ मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम

भाजपा द्वारा आयोजित हुआ मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम

निष्पक्ष जन अवलोकन 

सतीश कुमार सिंह 

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में जिले की सेवता विधानसभा में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान सांसद राजेश वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी मतदाताओं की सराहना करते हुए कहा की हमारे देश में मतदाता शक्तिमान एवं सर्वमान्य है, लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति मतदाताओं के हाथ में है आज देश के मतदाताओं ने हम सबके नेता नरेंद्र मोदी को भारत वर्ष की तीसरी बार कमान सौंपी है। मैं भारत के समस्त मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा की गई उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही वह पार्टी है जो भारत के लोकतंत्र और मतदाता का संपूर्ण सम्मान करती है भारतीय जनता पार्टी चुनाव के उपरांत मतदाताओं को सम्मानित करने का कार्य कर रही है जबकि भाजपा के विरोधी दल मतदाताओं को गुमराह कर रहे लेकिन भारत की जनता बहुत समझदार है वह इन गुमराह करने वाले दलों को समय आने पर सबक जरूर सिखाएगी। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि हम भारतीय जनता पार्टी के सिपाही हैं मतदाताओं के सम्मान के साथ हम दिन रात सेवा कार्य के लिए समर्पित है आज पार्टी के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा में मतदाताओं का सम्मान हो रहा है यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखती है और इसी निष्ठा से भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम में पूर्ण भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी कृष्ण कुमार त्रिवेदी, जिला पदाधिकारीगण मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे