हीट वेव से बचाव के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में कोल्ड रुम तैयार
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में अधीक्षक डाक्टर इकबाल की देखरेख में कोल्ड रुम तैयार करा लिया गया है जिसकी नोडल डाक्टर नेमश्री सोनकर नियुक्त की गयी हैं। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में हीट वेव को देखते हुए कोल्ड रुम तैयार हो गया है जिसमे फैन,कूलर,आइस पैक,आई वी फ्लूड,ओ आर एस,तथा आवश्यक औषधियां तथा शुद्व पेयजल की समुचित व्यवस्था की गयी है। संयुक्त चिकित्सालय के अधीक्षक डाक्टर इकबाल ने बताया है कि कोल्ड रुम तैयार हो चुका है।जिसकी नोडल डाक्टर नेमश्री सोनकर जी स्टाफ नर्स स्मिता नियुक्त की गयीं हैं।









