स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया

स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।प्राथमिक विद्यालय कटका एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कटका के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामवासियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराएं तथा उन्हें प्रतिदिन समय से स्कूल भेजें। रैली में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शिक्षा से जुड़े नारों के माध्यम से पूरे गांव में जागरूकता का संदेश फैलाया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय कटका के प्रधानाध्यापक उदयभान यादव, शिक्षक दिलीप तिवारी, प्रीति, मुबाशिरा खातून तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कटका की प्रधानाध्यापिका रीना कुमारी, अनुदेशक सुबोध एवं नीरज सहित विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष लालता प्रसाद उपस्थित रहे।