सेवा भारती का है यह सपना नशा मुक्ति चित्रकूट हो अपना जानकार हैं हम जागरूक बनेंगे साइबर ठगों को परास्त करेंगे

सेवा भारती का है यह सपना  नशा मुक्ति चित्रकूट हो अपना  जानकार हैं हम जागरूक बनेंगे  साइबर ठगों को परास्त करेंगे
सेवा भारती का है यह सपना  नशा मुक्ति चित्रकूट हो अपना  जानकार हैं हम जागरूक बनेंगे  साइबर ठगों को परास्त करेंगे

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट । आज सेवा भारती द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्बी में छात्राओं के माध्यम से हर घर हो नशा मुक्त एवं सभी को साइबर क्राइम के शिकार होने से बचाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीलम जैन द्वारा शानदार हिंदी कविताओं के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल श्रीमती शशीकला द्वारा बुके देकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल श्रीमती शशीकला द्वारा करते हुए विद्यालय की सुविधाओं एवं असुविधाओं को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने यहां की एक छात्रा को जर्मनी में पीएचडी करने का जिक्र भी किया। वर्तमान में 718 छात्राएं अध्यनरत हैं। सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे ने सभी छात्राओं को नशा जैसे कुरीतियों से अपने और अपने परिवार को सुरक्षित करने में अहम भूमिका निर्वहन करने की अपील की। आपके विद्यालय की एक छात्रा अपने मेहनत के कारण पढ़ाई तो जर्मन में कर रही है पर चर्चा आज उसकी यहां हो रही है। उसको नहीं पता, बस यही आप लोगों के लिए सबसे बड़ा लक्ष्य है, कि हमारे विद्यालय की एक छात्रा अगर जर्मन जा सकती है तो हम भी इससे आगे नहीं तो इससे कम भी नहीं। ऐसी भावना ऐसा नशा अपनाना चाहिए। अपने आसपास स्वच्छता का भी ध्यान दें। मोबाइल में सिर्फ अपने पढ़ाई से संबंधित विषयों पर ही समय खर्च करें। अगर आज का समय आपने बर्बाद कर दिया तो कल यही समय आपको भी बर्बाद करके ही छोड़ेगा। युवा देश का भविष्य है और इसको सहेजने की हम सब लोगों की जिम्मेदारी है। इसीलिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह उम्र भटकने की है इसे रोकने का हम अपना अथक प्रयास अनवरत जारी रखेंगें । अग्रणी जिला प्रबंधक अनुराग शर्मा ने छात्राओं से कल्पना चावला, सुनीता विलियम, एवं जिले में पदस्थ रही सी डि यो अमृतपाल कौर, एसडीम पूजा साहू, एसडीएम पूजा गुप्ता, जिला दिव्यांग अधिकारी प्रियंका यादव का जिक्र करते हुए ऐसे लक्ष्य पाने के लिए आप लोगों को ज्ञान का नशा करना अति आवश्यक है। आप सभी लोगों की शिक्षिकाएं भी आपकी तरह पढ़ लिख कर आज आप लोगों को पढ़ाने लिखाने का कार्य कर रही है। इन जगहों में आने के लिए आपको अपने सोच में शिक्षा की रोशनी जलानी ही होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि शंकर ने कहा कि पढ़ी-लिखी लड़कियां परिवार के लिए रोशनी का कार्य करती हैं। अपने परिवार की दिशा और दशा को बदलने का हौसला रखती हैं। सेवा भारती के द्वारा लगभग दो महीने से पूरे जनपद मे लगातार कराए जा रहे पुनीत,प्रेरणादाई कार्यक्रम युवाओं के बीच किए जा रहे हैं । ऐसे कार्यक्रमों को जाया नहीं करें। इससे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। अपने जीवन में उतारे,अनुसरण करें। अपने परिवार अपने दोस्तों अपने रिश्तेदारों का मान बढ़ाएं। देश का मान स्वतः बढ़ जाएगा। साइबर सेल के प्रशांत सिंह ने सभी छात्रों को साइबर द्वारा हो रही धोखाधड़ी उससे बचने के तमाम उपायों को तर्क सहित समझाते हुए खुद सतर्क रहें और परिवार को भी सतर्क करें। जहां भी बैठे इस पर चर्चा अवश्य करें। अपनी फोटो इमेज में न लगायें। फोटो को सोशल मीडिया में मत डालें, क्योंकि सबसे ज्यादा दुरुपयोग इन्हीं फोटो के माध्यम से किए जा रहे हैं। किसी को भी अपना ओटीपी नहीं बताएं। कंपनियों के फ्री एवं ऑफर के समान पर ध्यान मत दें। कोई भी ऐसी साइट का उपयोग नहीं करें,जिसमें आपका डिटेल मांगा जा रहा हो। किसी तरह का डिजिटल हाउस अरेस्ट पुलिस द्वारा नहीं किया जाता। अगर किसी भी तरह के कोई फोन कॉल आपको बार-बार आते हैं परेशान करते हैं तो निसंकोच 1930 में शिकायत दर्ज करायें। जिसमें आपकी गोपनीयता भंग नहीं होगी। यदि अनजाने में भी आपका पैसा आपके अकाउंट से जाता है तो हर हाल में साइबर सेल की मदद लें। इसी दरमियान 11th की छात्रा सोनम ने अपने सवाल का जवाब भी जाना । प्रिंसिपल श्रीमती शशि कला सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नशा मुक्त भारत की शपथ एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय की शिक्षिकाएं प्रज्ञा पाठक, राधा सिंह, चंद्रभागा सिंह, प्रियांशी गुप्ता, श्रुति पांडे, रश्मि बाजपेई, विनीता रानी गुप्ता, रंजना गर्ग, रितु द्विवेदी एवं विद्यालय की सभी छात्राएं उपस्थित रहे।