सेवानिवृत्त घातक कमांडो दीपेंद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम काजीपुर निन्दूरा का रविवार

सेवानिवृत्त घातक कमांडो दीपेंद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम काजीपुर निन्दूरा का रविवार

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी)सेवानिवृत्त घातक कमांडो दीपेंद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम काजीपुर निन्दूरा का रविवार को उनके गृह क्षेत्र में सैकड़ों ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों द्वारा उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। यह स्वागत उनकी16 साल की राष्ट्रसेवा बाद सेवानिवृत्ति पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्वागत यात्रा हनुमान मंदिर पैगरामऊ बेहटा से शुरू हुई और अनवरी तिराहा, अमरुन तिराहा, कुर्सी तिराहा, टिकैतगंज चौराहा, पिंडसावा चौराहा,निगोहा चौराहा और जमुलिया चौराहा सहित कई स्थानों से गुजरी। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों का एक लंबा काफिला उनके साथ था। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। कमांडो दीपेंद्र प्रताप सिंह ने लगभग 16 वर्षों तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दीं। इस अवधि में उन्होंने कई कठिन और चुनौतीपूर्ण मिशनों में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया। इस अवसर पर अजय गुप्ता, प्रदीप रावत, सुनील विश्वकर्मा, मुकेश सिंह, सौरभ तिवारी, सुनील पाल, सोनू यादव, जयपाल यादव,बेधड़कयादव,राजेशसिंह, सत्येंद्र, अमरनाथ रावत,अमित गुप्ता,ओम प्रकाश पाल और आशीष सोनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।