सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के मुस्काबाद गांव में 4 बच्चों को चिकन पाक्स सी एच सी सिरौलीगौसपुर की टीम पंहुच कर उपचार किया

सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के मुस्काबाद गांव में 4 बच्चों को चिकन पाक्स सी एच सी सिरौलीगौसपुर की टीम पंहुच कर उपचार किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर । क्षेत्र के मुसकाबाद गांव में चिकन पॉक्स के चार मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सोमवार, 28 अप्रैल 2026 को स्वास्थ्य टीम ने गांव का दौरा किया और संक्रमित बच्चों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित कीं। जानकारी के अनुसार, गांव के नजाकतुद्दीन के परिवार में चार बच्चे चिकन पॉक्स से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 11 वर्षीय शाहिद, 6 वर्षीय इकरा बानो, 5 वर्षीय सुमरा बानो और 12 वर्षीय मिकरा बानो शामिल हैं। सूचना मिलने पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. देव प्रताप सिंह के नेतृत्व में बीपीएम संजीव कुमार और बीसीपीएम शैलेष रावत की एक टीम गांव पहुंची। इस टीम में संगिनी और आशा कार्यकत्री भी शामिल थीं। टीम ने सभी मरीजों का परीक्षण किया, आवश्यक दवाएं दीं और परिजनों को सावधानी बरतने की सलाह दी। डॉ. देव प्रताप सिंह ने बताया कि चिकन पॉक्स एक संक्रामक बीमारी है। उन्होंने संक्रमित बच्चों को अलग रखने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और खुजली न करने की सलाह दी। टीम ने गांव में जन जागरूकता अभियान भी चलाया और आशा-संगिनी को घर-घर जाकर नए मरीजों की पहचान करने के निर्देश दिए। सीएचसी सिरौलीगौसपुर ने गांव में निगरानी बढ़ा दी है। बीपीएम संजीव कुमार ने जानकारी दी कि गर्मी के मौसम में चिकन पॉक्स के मामले बढ़ने की आशंका रहती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को बुखार के साथ शरीर पर लाल दाने दिखाई दें तो तुरंत आशा कार्यकत्री या नजदीकी सीएचसी से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में दवा और ओआरएस के पैकेट भी वितरित किए हैं और बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।