संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मुख्यचिकित्सा अधीक्षक डाक्टर ए के प्रियदर्शी की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में रोगी कल्याण समिति की बैठक मुख्यचिकित्सा अधीक्षक डाक्टर ए के प्रियदर्शी की अध्यक्षता में हुई। बुधवार को संयुक्त चिकित्सालय के मुख्यचिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल की आवश्यकताओं पर चर्चा की गई।पर्चा बनाने से आने वाले शुल्क को अस्पताल के विकास कार्यों पर खर्च करने सहित अन्य तमाम विन्दुओं पर चर्चा की गई।इस मौके पर अधीक्षक डाक्टर इकबाल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा,बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना वर्मा, वात्सल्य एन जी ओ के भूआल सिंह वरिष्ठ लिपिक डी एन मिश्रा एंव आयुषी पटेल आदि मौजूद रहे।









