राजकीय इण्टर कालेज में जन गणना के अन्तिम चरण के प्रशिक्षण का एस डी एम सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के साथ निरीक्षण किया

राजकीय इण्टर कालेज में जन गणना के अन्तिम चरण के प्रशिक्षण का एस डी एम सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के साथ निरीक्षण किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर । राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को जनगणना के अंतिम चरण का दूसरे दिन का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस सत्र में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को डिजिटल माध्यम से जनगणना करने के तरीके सिखाए गए। प्रशिक्षण सत्र का उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज और तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता का आकलन किया और उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत की। उपजिलाधिकारी ने जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि न होने पर जोर दिया। अधिकारियों ने प्रगणकों को मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा फीडिंग की प्रक्रिया को अच्छी तरह समझने के निर्देश दिए। उन्हें घर-घर जाकर सही और सटीक जानकारी एकत्र करने को कहा गया। इसमें परिवार के सभी सदस्यों का विवरण, मकान की स्थिति और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी पूरी पारदर्शिता के साथ दर्ज करने पर बल दिया गया। मास्टर ट्रेनरों श्याम जी और रश्मि शुक्ला ने बताया कि इस बार की जनगणना डिजिटल मोड में संपन्न होगी। प्रत्येक प्रगणक को एक मोबाइल ऐप उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके माध्यम से नागरिकों की जानकारी एकत्र की जाएगी।