राजकीय इंटर कॉलेज घुरेटनपुर में वार्षिकोत्सव पर करियर मेला - मेधावी, विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित

राजकीय इंटर कॉलेज घुरेटनपुर में वार्षिकोत्सव पर करियर मेला - मेधावी, विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। राजकीय इंटर कॉलेज घुरेटनपुर में वार्षिकोत्सव पर करियर गाइडेंस मेला आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने कहा कि लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। मेधावियों व अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि लक्ष्य को पाने के लिए स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए जितनी मेहनत कर सकते हैं, करना होगा। बगैर परीश्रम के कुछ भी मिलने वाला नहीं है। मंडल अभियंता बीएसएनएल भारत संचार निगम लिमिटेड इं विनय कुमार सिंह ने बतौर विशिष्ट अतिथि पढ़ाई से लेकर आईआईटी प्रवेश परीक्षा फिर इंजीनियर पद पर सफल होने का अनुभव साझा किया। जीआईसी घुरेटनपुर के प्रधानाचार्य हरिष्चंद्र पटेल ने सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया। संचालन प्रवक्ता लवकुश सिंह ने किया। यहां पर विवेक सिंह जिला समन्वयक, जितेन्द्र शुक्ल प्रधानाचार्य आईआईटी शिवरामपुर, अनूप वर्मा विकास अधिकारी एलआईसी, अमरेंद्र शुक्ल प्रबंधक कौशल विकास मिशन, डा वंदना पांडेय असिस्टेंट प्रोफेसर दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, डा विकास यादव, डा राजेन्द्र पटेल प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुरेटनपुर, कमला साहू प्रधानार्चा राजकीय हाईस्कूल भरतकूप, शारदा गुप्ता प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल रौली कल्याणपुर, हीरालाल पटेल ग्राम प्रधान घुरेटनपुर आदि रहे।