मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग हेतु जनपद चित्रकूट के पांच परीक्षा केंद्रों में राजकीय जिला पुस्तकालय,प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई

मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग  हेतु जनपद चित्रकूट के पांच परीक्षा केंद्रों में राजकीय जिला पुस्तकालय,प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई
मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग  हेतु जनपद चित्रकूट के पांच परीक्षा केंद्रों में राजकीय जिला पुस्तकालय,प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग हेतु जनपद चित्रकूट के पांच परीक्षा केंद्रों में राजकीय जिला पुस्तकालय,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी,मऊ ब्लॉक स्थित मऊ प्रशिक्षण केंद्र, वशिष्ठ गुरु कुलम राजापुर,आदर्श इंटर कॉलेज मानिकपुर में प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई यह कोचिंग प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए प्रदेश के प्रत्येक जनपद में संचालित की जाती है समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित कोचिंग से ऐसे छात्र जो आर्थिक रूप से कमजोर तथा संसाधनों के अभाव में अपने कैरियर को बनाने में कठिनाइयों का अनुभव कर रहे हैं इस कोचिंग के माध्यम से अपने सपनों को साकार कर सकते हैं प्रत्येक जनपद मुख्यालय में मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग की कक्षाएँ प्रति दिन संचलित की जाती हैं चित्रकूट जनपद के लिए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के विशेष प्रयास से निःशुल्क कोचिंग का संचालन जनपद में राजकीय जिला पुस्तकालय के साथ-साथ जनपद के तीन तहसीलों में मऊ, मानिकपुर, राजापुर में भी कोचिंग सेंटर 2026-27 हेतु खोले जाएंगे मऊ मानिकपुर और राजापुर में,एसएस सी, जेईई,नीट जैसी परीक्षा की तैयारी निःशुल्क रूप से नियमित कक्षाओं के माध्यम से कराया जाएगा अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश हेतु पांच परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई जिसमें राजकीय जिला पुस्तकालय में 94 छात्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 97 छात्र मऊ प्रशिक्षण केंद्र में 61 छात्र आदर्श इंटर कॉलेज मानिकपुर में 72 छात्र वशिष्ठ गुरुकुलम में 99 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए कुल 443 छात्र छात्राओं ने विभिन्न पाठ्यक्रमो हेतु प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग का संचालन जनपद के राजकीय जिला पुस्तकालय में यूपीएससी,एसएससी, जेईई,नीट के अलावा अन्य तीन तहसीलों में एसएस सी, जेईई,नीट नियमित ऑफलाइन कक्षाएं संचलित की जाएगी छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह निःशुल्क कोचिंग एक अच्छा माध्यम बनेगी।