मानकों को दरकिनार कर चल रहे अस्पताल

मानकों को दरकिनार कर चल रहे अस्पताल

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र /जनपद सोनभद्र के क़स्बा और गाँव में ग़रीबों की ज़िंदगी से खेलने के लिए मानकों को दरकिनार करके लगातार अस्पताल खोले जा रहे हैं इनमें न तो चिकित्सक होते हैं और न ही किसी नियमों का पालन किया जाता हैं मरीज़ की हालत कैसी भी हो उन्हें भर्ती करके इलाज शुरू कर देते हैं बाद में स्थिति और बिगड़ ने पर रेफर कर अपनी ज़िम्मेदारी से मुक्ति पा जाते है इसी वजह से अधिकांश लोग ग़लत इलाज के कारण प्रतिदिन अपनों को खो रहे है सुर्य देव हास्पिटल मधुपुर,आशा हास्पिटल रामगढ़,जीवन रानी चोपन,विभा हास्पिटल दुद्धी,न्यू ओम हॉस्पिटल रावर्टसगज,काशी मेमोरियल हॉस्पिटल बभनी समेत दर्जनों क्षेत्रों में अवैध तरीक़े से अस्पतालों में दस से बीस बेड भी लगाए गए हैं सड़कों के किनारे लगे इनके बोड़ों पर नामी चिकित्सकों के नाम लिखे हैं हालाँकि मरीज़ों को देखने के लिए कभी भी चिकित्सकों को अस्पताल में नहीं बुलाया जाता है उक्त अवैध अस्पतालों की शिकायत कई बार किया गया लेकिन स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही शुन्य हैं ।