माघ पूर्णिमा पर गंगा संरक्षण एवं जागरूकता हेतु भव्य गंगा महा आरती एवं दीपोत्सव का हुआ आयोजन

निष्पक्ष जन अवलोकन

माघ पूर्णिमा पर गंगा संरक्षण एवं जागरूकता हेतु भव्य गंगा महा आरती एवं दीपोत्सव का हुआ आयोजन

बदायूँ/बिल्सी ।जिला गंगा समिति बदायूं एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के संयुक्त तत्वाधान में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा संरक्षण एवं जन-जागरूकता को लेकर भागीरथी गंगा घाट कछला पर गंगा महाआरती एवं दीपोत्सव कार्यक्रम में एस के एल एम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला वन अधिकारी निधि चौहान व पूर्व डीसीबी अध्यक्ष उमेश राठौर ने मां गंगा के समक्ष दी प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की साथ ही साथ बच्चों के द्वारा बनाई रंगोली का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बच्चों के द्वारा बनाई गई रंगोली की प्रशंसा की नमामि गंगे द्वारा आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिता में सफल रहे सभी बच्चों को डीएफओ निधि चौहान व जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया उपस्थित रहे सभी अतिथियों का जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह व एसकेएलएम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पीडी सिंह द्वारा पटका डालकर स्वागत किया गया इस मौके पर जिला वन अधिकारी निधि चौहान ने बताया कि हमें इस तरह के आयोजन करते रहना चाहिए जिससे कि गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए हम और जल्दी कामयाबी मिल सकें एसकेएलएम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पीडी सिंह ने कहा की सभी छात्र-छात्राओं को इस तरह के कार्यक्रम में बाढ़-चढ़कर्षा अवश्य लेना चाहिए जिससे कि हर गांव गांव तक बच्चों के द्वारा स्वच्छता के बारे में अच्छे से समझाया जा सके विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं के द्वारा किसी भी मिशन को और जल्दी आगे बढ़ाया जा सकता है इसलिए हम सभी को चाहिए कि हम छात्र-छात्राओं को जागरुक कर उनके द्वारा ही जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाएंइस मौके पर एम डी डॉ निधि सिंह कोऑर्डिनेटर उपदेश कुमार, वीना सिंह, रंजीत सिंह,कमलेश कुमारी, अनम सैफी, शिवि चौहान, अजय प्रताप,सपना माहौर, शानू सिंह,शालू शंखधार, वीना कुमारी,कंचन तोमर,शिल्पी आदि मौजूद रहे।।