भारतीय किसान यूनियन अम्बावता गुट ने उपजिलाधिकारी को मांग पत्र देकर वार्ता की
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता गुट के तहसील अध्यक्ष रामदत्त शर्मा की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज को ज्ञापन मांग पत्र सौंप कर पूर्व में जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन मांग पत्र में तहसील सिरौलीगौसपुर से सम्बंधित मांगों के निस्तारण हेतु जिला अधिकारी द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लिखित समस्याओं के समाधान हेतु विस्तृत रुप से वार्ता कर पत्र सौंपा गया है। संगठन के जिला मीडिया प्रभारी अनिल कुमार नीरवंशी ने पत्रकारों को बताया है कि पूर्व में जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन मांग पत्र में जो विन्दु तहसील सिरौलीगौसपुर से सम्बंधित थे उन पर उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज जी से वार्ता की गयी है। शीघ्राति शीघ्र समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया है।









