बैशाखी पूर्णिमा के अवसर पर बडे बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव सैकड़ों वाहनों से पंहुचे श्रद्वालु पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर एंव गुड धनिया का भोग लगाकर अपने को कृतार्थ कर रहे हैं।
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर।बैशाखी पूर्णिमा के अवसर पर बडे बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना कर रहे हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस और राजस्व प्रशासन मन्दिर परिसर अभरन सरोवर तथा मेला परिसर में श्रद्धालुओं के सुरक्षार्थ लगा हुआ है। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक रामनगर गरिमा पंत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय राम औतार राम हिमांशू पान्डेय आदि जिले के कई थानो की पुलिस,फायर ब्रिगेड सिरौलीगौसपुर आदि के साथ मेला परिसर में जुटे हुए हैं।देर रात हुई बारिश से विगत वर्ष की अपेक्षा मेला हल्का है। सुरक्षा ब्यवस्था में पी ए सी के जवान, विभिन्न थानों की पुलिस, होमगार्ड चौकीदार चप्पे चप्पे पर तैनात किये गये हैं। भीड को नियन्त्रित करने में एस डी एम सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज, तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा, नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक रामनगर गरिमा पंत,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय राम औतार राम, उपनिरीक्षक हिमांशू पान्डेय, उपनिरीक्षक विश्वनाथ, सहित दर्जनों उपनिरीक्षक अभरन सरोवर,मेला परिसर, मन्दिर परिसर आदि स्थानों पर चप्पे चप्पे पर सुरक्षा में तैनात हैं। कोटवाधाम चतुर्दिक बडे बाबा की जय महतरिया साहेब के जयकारे से गुंजायमान है। बडी गद्दी के महन्त नीलेन्द्र बक्श दास नीरज भैय्या,छोटी गद्दी के महन्त विशाल दास, अमान दास साहेब के दरबारों में सत्यनामी श्रद्धालुओं का जमावडा लगा हुआ।कमोली धाम के महन्त कमलेश दास साहेब सबरी आश्रम पर श्रद्धालुओं को शरबत पिलवा कर पुण्य कमा रहे हैं। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवाधाम में चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट,एल टी आदि बीमार मेलार्थियों की सेवा में दवा वितरण कर रहे हैं। विद्युत विभाग की टीम,एस डी ओ,अवर अभियंता,टी जी टू मनीष वर्मा लाइन मैन विनोद कुमार आदि मेला परिसर में तैनात हैं। विद्युत पोलों में कल ही पालीथीन बंधवा दी गई थी। आस्था के आगे आंधी पानी फेल हुआ कहते हैं कि आस्था के आगे गुरु की कृपा से आंधी पानी भी फेल हो गया शुक्रवार की सुबह 10 बजे से करीब 1 लाख सतनामी श्रद्धालुओं की बडे बाबा के दरबार में आमद हो चुकी है।श्रद्वालु दर्शन पूजन कर सुरक्षित अपने घरों को लौट रहे हैं।इस बार राजस्व व पुलिस प्रशासन ने मेले की ब्यवस्था चाक चौबंद रखी है।









