बाइक सवार को अज्ञात बहन ने मारी टक्कर
निष्पक्ष जन अवलोकन। रामशंकर वर्मा । रामनगर बाराबंकी। साले की शादी का निमंत्रण कार्ड देने जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन हाफडाला नें जोरदार मारी टक्कर जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हुआ युवक। घटना की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। प्राप्त विवरण के अनुसार थाना मसौली अंतर्गत ग्राम बड़ागांव निवासी 35 वर्षीय बृजेश पुत्र सियाराम आज मंगलवार को अपने साले ओंकार निवासी नैना मऊ की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए बाइक पर सवार होकर अपनी बड़ी बहन रेखा की ससुराल ग्राम कुरथरा आए थे सांय काल 5:30 बजे वह छोटी बहन की ससुराल अम्लोरा आ रहे थे जब वह रानी बाजार तिलोकपुर मार्ग पर ग्राम काजीपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात हाफ डाला नें उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना पर पहुंची है 108 एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य रामनगर लाया गया जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टरौ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।









