रासलीला के समापन पर हुआ भव्य भंडारा, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

निष्पक्ष जन अवलोकन

रासलीला के समापन पर हुआ भव्य भंडारा, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

बदायूँ/बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बमेड में श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं श्री कृष्ण रासलीला के समापन पर सोमवार को सामूहिक रूप से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।यह रासलीला एवं यज्ञ परिक्रमा विगत 25 जनवरी से चल रहा था । इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भंडारे में प्रसाद वितरण की व्यवस्था सुव्यवस्थित रही, जिसमें सभी लोगों ने मिलकर सेवा कार्य किया। पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस भंडारे ने आपसी भाईचारे एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस आयोजन में मन्दिर के प्रधान महंत परमगिरी महाराज ,नीलगिरी बाबा,निराले बाबा ,बलवीर सिंह ,होराम सिंह ,भोजराज ,श्री पाल ,मंचकन्दर ,होरीलाल श्रीवास्तव, प्रिंस यादव ,अजमेर यादव ,धनीराम यादव ,डॉ किशनवीर ,रामवीर ,पानसिंह ,राजपाल सिंह यादव व कई ग्रामीण लोग मौजूद रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से कराए जाएंगे।