बड्डूपुर स्थित मूर्ति स्वामी मंदिर परिसर में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं

निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर बाराबंकी। बड्डूपुर स्थित मूर्ति स्वामी मंदिर परिसर में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के भव्य आयोजन को लेकर विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन से जुड़ी तैयारियों, सुरक्षाव्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। श्री वर्मा ने आयोजन समिति को निर्देश दिए कि सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम दौरान स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को सुचारु रखा जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजनों से क्षेत्र में धार्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बल मिलता है। निरीक्षण के समय मनोज सिंह, डॉ. रामकुमार गिरि, योगेंद्र पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक व आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे। सबने कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति अनुसार मूर्ति स्वामी मंदिर परिसर में नौ फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक नर्मदेश्वर महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत नौ फरवरी को कलश यात्रा एवं वैदिक अनुष्ठानों से होगी। इसके बाद क्रमश 10 फरवरी को जलाधिवास, 11 फरवरी को अन्नाधिवास व हवन, 12 फरवरी को पुष्पाधिवास व महाभिषेक, 13 फरवरी को फलाधिवास व शर्कराधिवास, 14 फरवरी को नगर दर्शन व शोभायात्रा आयोजित की जाएगी। अंतिम दिन 15 फरवरी को प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, कन्या भोज एवं विशाल भंडारे के साथ आयोजन का समापन होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।