प्राचार्य ने 45 बेडेड पुरूष वार्ड एवं 45 बेडेड महिला वार्ड का उद्घाटन किया

प्राचार्य ने 45 बेडेड पुरूष वार्ड एवं 45 बेडेड महिला वार्ड का उद्घाटन किया

निष्पक जन अवलोकन। मनोज अग्रहरी। मीरजापुर। मीरजापुर। माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मीरजापुर से सम्बद्ध मण्डलीय जिला चिकित्सालय में मरीजों के अत्यधिक वृद्धि को देखते हुए इमरजेन्सी विभाग के द्वितीय तल पर मेडिसिन विभाग के 45 बेडेड पुरूष वार्ड एवं 45 बेडेड महिला वार्ड का उद्घाटन माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मीरजापुर के प्राचार्य प्रो0 (डाॅ0) संजीवकुमार सिंह के द्वारा उद्घाटन किया गया। इसके पूर्व मण्डलीय जिला चिकित्सालय प्रथम एवं द्वितीय तल पर शिफ्ट था, अब उस स्थान पर जनरल सर्जरी वार्ड एवं आर्थोपेडिक्स वार्ड के साथ एच0डी0यू0 स्थापित किये जाने की कार्यवाही प्रगति पर है। उद्घाटन के दौरान डा0 एस0 के श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मण्डलीय जिलाचिकित्सालय, मीरजापुर, डा0 योगेन्द्र बहादुर सिंह-जिला महिला चिकित्सालय, मीरजापुर, डा0 सुनील कुमार सिंह-चिकित्सा अधीक्षक, डा0 पंकज पाण्डेय-चिकित्सा अधीक्षक, डा0 क्षितिज राज, सह-आचार्य, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, डा0 दुर्गेश सिंह, चीफ प्राॅक्टर, माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मीरजापुर, मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 क्वैसीन अख्तर, डाॅ0 राजेश मिश्रा, डा0 देवर्षि पाठक एवं नर्सिंग अधीक्षिका श्रीमती शकुन्तला देवी आदि उपस्थित रहें।