प्रधान संघ अध्यक्ष बेनी प्रसाद वर्मा ने नवागत बी डी ओ आदिती श्रीवास्तव को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया

प्रधान संघ अध्यक्ष बेनी प्रसाद वर्मा ने नवागत बी डी ओ आदिती श्रीवास्तव को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। प्रधान संघ अध्यक्ष बेनी प्रसाद वर्मा की अगुवाई में ग्राम प्रधानों ने नवागत खंण्ड विकास अधिकारी आदिती श्रीवास्तव को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया है। मंगलवार को प्रधान संघ अध्यक्ष बेनी प्रसाद वर्मा राम केदार वर्मा मैकूलाल जयराम मौर्या रामसागर यादव बृजेश सिंह आदि ग्राम प्रधानों ने बी डी ओ को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रधान संघ अध्यक्ष ने बी डी ओ को आश्वस्त किया है कि प्रधान संघ शासन प्रशासन की मंशानुसार कार्य करने में सहयोग प्रदान करेगा।इसी क्रम में रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में अंजनी कुमार, राजकुमार रमाकांत, शिवकुमार सहित दर्जनों रोजगार सेवकों ने भी बी डी ओ को भगवान का चित्र भेंट कर स्वागत करते हुए सहयोग प्रदान करते रहने का आश्वासन दिया है।