भारतीय मजदूर संघ की बैठक हुई सम्पन्न

भारतीय मजदूर संघ की     बैठक हुई सम्पन्न

निष्पक्ष जनअवलोकन 

     बाराबंकी।भारतीय मजदूर संघ एवं सम्बद्ध संगठनों की बैठक संघ कार्यालय पर हुई।

बैठक में प्रान्तीय पर्यवेक्षक के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष/ भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिशरण मिश्र का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। हरिशरण मिश्र ने 23 जूलाई 2024 को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के 70 बर्ष पूर्ण होने पर एक बर्ष तक चलने वाले कार्यक्रमों के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी 

 और 28 जूलाई 2024 को संभाग स्तर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के सभागार में होने वाले कार्यक्रम में जिले की पूरी भागीदारी करने के लिए कहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष देवराज त्रिपाठी ने किया बैठक में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार दीक्षित,देवदत्त पान्डेय, ए के शुक्ला, रीतू कश्यप, संगठन मंत्री आर पी सिंह, विनोद कुमार गिरी, कोषाध्यक्ष लवप्रसाद, प्रचार मंत्री - कुलदीप प्रताप , के के सिंह ,अनिल कुमार सिंह, तहसील अध्यक्ष रामनगर -कृष्ण कुमार मिश्र , उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के बरिष्ठ उपाध्यक्ष - प्रबोध कुमार, कार्यसमिति सदस्य एडवोकेट रमेश चंद्र मिश्र, राजीव दीक्षित जिला मंत्री कमल किशोर मिश्र आदि ने भाग लिया।

   जिला मंत्री कमल किशोर मिश्र ने बताया कि 23 जूलाई 2024 को जनपद स्तर पर व तहसील स्तर पर भारतीय मजदूर संघ का 70 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा।श्री मिश्र ने ये भी बताया कि 28 जूलाई को बाराबंकी से संभाग स्तर पर होने वाली लखनऊ बैठक में दर्जनों साथी भागीदारी करेंगे।