धूमधाम से मनाया गया मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन

धूमधाम से मनाया गया मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन

निष्पक्ष जनअवलोकन 

बाराबंकी।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन नव निर्वाचित सांसद तनुज पुनिया के आवास ओबरी पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन की अगुवाई में धूम धाम से मनाया गया इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि खरगे जी का जन्म आज के दिन सन् 1942 में कर्नाटक के बीदर जिले में हुआ था। आप ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत छात्र जीवन से की थी और गुलबर्गा के सरकारी स्कूल में छात्र संघ का चुनाव लड़के महामंत्री का चुनाव जीता था। आप मजदूर संघ के प्रभावशाली नेता थे और मजदूरों के अधिकारों के लिये कई आन्दोलन चलाये गये, छात्र जीवन की राजनीति से संघर्ष करते करते खरगे जी 9 बार लगातार कर्नाटक विधानसभा के सदस्य रहे और 2009 में गुुलबर्गा संसदीय क्षेत्र से दसवीं बार लगातार चुनाव जीतकर सांसद बने 2014 के आम चुनाव में आपने गुलबर्गा संसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज करके लोकसभा में पार्टी के नेता बने और 12 जून 2020 को आप कर्नाटक से निर्विरोध राज्यसभा के लिये चुने गये और राज्यसभा में विपक्ष के नेता बने 1 अक्टूबर 2022 को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव लड़ा और अपने निकटतम प्रतिद्वदी को भारी मतों से पराजित करके कांग्रेस के अध्यक्ष बने उनके जन्मदिन के अवसर पर हम कांग्रेस परिवार के साथ उन्हें बधाई देते हैंऔर उनकी लम्बी उम्र की कामना करते हैं। 

अखिल भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के जन्मदिन के अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की गयी