प्रथम चरण जनगणना प्रशिक्षण सिरौली गौसपुर संपन्न, सभी प्रतिभागियों की रही सहभागिता

प्रथम चरण जनगणना प्रशिक्षण सिरौली गौसपुर संपन्न, सभी प्रतिभागियों की रही सहभागिता

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना एच एल ओ हेतु प्रगणक एवं सुपरवाइजर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक राजकीय इंटर कॉलेज सिरौली गौसपुर में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस जनगणना 2027 का परिचय, कानूनी पहलुओं, प्रयुक्त अवधारणाओं एवं परिभाषाओं की जानकारी दी गई। साथ ही एच एल बी सीमाओं का फील्ड सत्यापन, लेआउट मानचित्र/नजरी नक्शा तैयार करना तथा प्रशिक्षुओं द्वारा नक्शा निर्माण का अभ्यास कराया गया। द्वितीय दिवस में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से पुनरावृत्ति कराते हुए एच एल ओ प्रश्नों, सिद्धांतों एवं परिभाषाओं पर विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षुओं को एच एल ओ मोबाइल ऐप, प्रगणक एवं पर्यवेक्षक मॉड्यूल, स्वगणना में उनकी भूमिका, ऐप के उपयोग, सावधानियों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। अंतिम दिवस में फील्ड प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रगणकों द्वारा मोबाइल ऐप में डेटा फीडिंग तथा पर्यवेक्षकों द्वारा त्रुटि परीक्षण का अभ्यास कराया गया। साथ ही प्रगणक एवं उत्तरदाता के बीच संवाद की स्थिति आधारित भूमिका का अभ्यास भी कराया गया। समापन अवसर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने सेवा भाव से कार्य करने की प्रतिज्ञा ली तथा विदाई समारोह के साथ प्रशिक्षण का प्रथम चरण संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज, तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा, नायब तहसीलदार, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनन्त यादव, प्रशिक्षक श्यामजी, पुष्पेंद्र सिंह, रश्मि शुक्ला, वेद प्रकाश, प्रदीप कुमार, गौतम कुमार वर्मा सहित प्रशिक्षु रुद्र प्रताप पाण्डेय, उदय प्रताप सिंह, राज नारायण तिवारी, विशेष सिंह, अपर्णा श्रीवास्तव, किरन वर्मा, विमला देवी, सर्वजीत सिंह, संतोष कुमार वर्मा, राजकपूर, प्रभाकर पाण्डेय, अवनीश कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव, अखिलेश कुमार, जसकरन वर्मा, राज सिंह, अमित गौतम, गुरु विनय शुक्ल सहित समस्त प्रतिभागी उपस्थित रहे।