पुरानी रंजिश में मारपीट चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। कोतवाली बदो सराय क्षेत्र के हसनापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर खेत जा रही दो महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा गया। पुलिस ने चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है। पूनम पत्नी राजनरायन ने शिकायती पत्र देकर बताया कि 16 जून की शाम करीब 5:30 बजे वह जेठानी हसनामती के साथ खेत जा रही थीं। रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते शिवप्यारी, उसके पुत्र विश्राम, अमरेश और रामकरन की पत्नी ने घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शिवप्यारी, विश्राम, अमरेश और रामकरन की पत्नी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है।