पीईएस संवर्ग में पदोन्नति पर खंड शिक्षा अधिकारी राम प्रताप सिंह का हुआ भव्य स्वागत
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी।उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए बड़ी संख्या में खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को प्रादेशिक शैक्षिक सेवा (पीईएस) समूह ‘ख’ के पदों पर पदोन्नत किया है। इस पदोन्नति सूची में जनपद बलिया के नागरा ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी श्री राम प्रताप सिंह को भी स्थान मिला है, जिससे शिक्षा विभाग एवं शिक्षक समुदाय में खुशी की लहर है। खंड शिक्षा अधिकारी श्री राम प्रताप सिंह की पदोन्नति को उनकी कार्यकुशलता, प्रशासनिक दक्षता एवं शिक्षा क्षेत्र में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना के रूप में देखा जा रहा है। पदोन्नति के उपलक्ष्य में जनपद बाराबंकी स्थित प्राथमिक शिक्षक संघ जिला पंचायत कार्यालय पर शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुशील कुमार पाण्डेय, जिला मंत्री उमा नाथ मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर बाजपेई, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला आईटी सेल एवं मीडिया प्रभारी दिलीप तिवारी, अनूप कुमार अवस्थी, मनोज सिंह, संजय पाण्डेय, प्रमोद सिंह, अजय वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने श्री राम प्रताप सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।









