नवनिर्माण के नौ वर्ष' पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर 'विकास खंड कर्वी एवं 20 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत रानीपुरभट्ट में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। नवनिर्माण के नौ वर्ष' पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर 19 मार्च 2026 विकास खंड कर्वी एवं 20 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत रानीपुरभट्ट में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद के विभिन्न ब्लॉकों एवं तहसीलों में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में, विकास खंड कर्वी में आयोजित इस मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी श्रीमती महिमा विद्यार्थी द्वारा की गई। किसान गोष्ठी के आयोजन मे कृषि एवं कृषक कल्याण पर केंद्रित रही। इस गोष्ठी में उपस्थित किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों और सरकार की लाभकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को उनके आवास की स्वीकृति एवं अधिकार पत्र प्रदान किए गए। खंड विकास अधिकारी ने पिछले नौ वर्षों में क्षेत्र में हुए बुनियादी ढांचे के विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, प्रगतिशील किसान, विकास खंड के समस्त कार्यालय स्टाफ एवं स्थानीय नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर खंड विकास अधिकारी ने सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।