देश विदेश में प्रख्यात देव वृक्ष पारिजात परिसर की वन विभाग ने साफ सफाई करवाई

देश विदेश में प्रख्यात देव वृक्ष पारिजात परिसर की वन विभाग ने साफ सफाई करवाई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर।देश विदेश में प्रख्यात देव वृक्ष पारिजात स्थल की साफ सफाई वन रेंजर अल्पना पान्डेय व डिप्टी वन रेंजर मनोज यादव ने करवाई। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन स्थलों की ब्यवस्था देख रहे विभाग सरकार के आदेश के क्रम में जमीनी स्तर पर साफ सफाई आदि ब्यवस्थायें चुस्त दुरुस्त रखने में लग गए हैं के क्रम वन रेंजर रानीबाजार रामनगर अल्पना पान्डेय डिप्टी वन रेंजर मनोज यादव,एंव वन कर्मियों के साथ महाभारत कालीन देव वृक्ष पारिजात स्थल की साफ सफाई करवाते दिखे। डिप्टी वन रेंजर मनोज यादव ने बताया कि पारिजात वृक्ष परिसर में अर्जुन यूकेलिप्टस इत्यादि वृक्षों की पत्तियां परिसर में गिरती हैं जिसकी विधिवत सफाई एंव नर्सरी की ओर तथा मन्दिर के पीछे की पूरी साफ सफाई, शौचालय आदि साफ सुथरा करवा दिया गया है ताकि पर्यटकों के साथ साथ यंहा पर आने वाले श्रद्धालुओं को कठिनाई न हो।