थाना रैपुरा पुलिस टीम ने लालापुर पहाड़ के नीचे खड़ी चालान शुदा ट्रक को चोरी करने के आरोपी चालक को किया गिरफ्तार

थाना रैपुरा पुलिस टीम ने लालापुर पहाड़ के नीचे खड़ी चालान शुदा ट्रक को चोरी करने के आरोपी चालक को किया गिरफ्तार

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर यामीन अहमद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रैपुरा के मार्गदर्शन में उ0नि0 रामकुमार दुबे व उनकी टीम द्वारा लालापुर पहाड़ के नीचे खड़ी चालान शुदा ट्रक को चोरी करने के आरोपी चालक को चोरी के ट्रक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का नाम पता का विवरण- 1.विनीत पुत्र सूर्यबली निवासी अमानपुर चकमाली थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट उम्र करीब 45 वर्ष बरामदगी- चोरी की 01 अदद ट्रक बरामद संक्षिप्त विवरण- दिनाँक 28.06.2026 को वादी मुख्य आरक्षी देवराज सिंह पीएनओ-982100183 थाना रैपुरा चित्रकूट द्वारा सूचना दिया गया कि दिनांक 25/06/2026 उपजिलाधिकारी जनपद चित्रकूट के द्वारा ट्रक संख्या UP 70 GT 3186 व UP 96 T 7507 का चालान करके थाना कार्यालय रैपुरा में चालानी दाखिल किया गया था। चालान किये गये वाहन संख्या UP 70 GT 3186 को थाना परिसर में रोड के किनारे खडा कराया गया एवं वाहन ट्रक सं0 UP 96 T 7507 के सम्बन्ध में श्रीमान उपजिलाधिकारी जनपद -चित्रकूट द्वारा बताया गया कि उक्त ट्रक संख्या UP 96 T 7507 जिसमें गिट्टी लदी हुई है, उसे ड्राइवर लालापुर पहाड़ के नीचे खडा करके मौके से भाग गया है। उक्त वाहनों की चालानी रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद प्रधान लेखक द्वारा अविलम्ब वाहन ट्रक सं0 UP 96 T 7507 की सुरक्षा हेतु 02 आरक्षी राजकिशोर व आकाश कुमार यादव को मौके पर लालापुर भेजा गया। आरक्षी राजकिशोर व आकाश कुमार यादव ने दूरभाष पर बताया कि उक्त वाहन ट्रक UP 96 T 7507 मौके पर मौजूद नही है। काफी छानबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। आस पास के लोगो ने बताया कि इस वाहन का चालक उप जिलाधिकारी जनपद चित्रकूट के चले जाने पर तुरन्त बाद मौके से अपनी गाड़ी लेकर भाग गया है। उक्त वाहन ट्रक सं० UP 96 T 7507 के चालक के द्वारा बदनीयती से पुलिस अभिरक्षा में प्राप्त शुदा खनिज लदे ट्रक को ले जाकर कही छिपा दिया है। इस सूचना पर थाना रैपुरा में मु0अ0सं0 189/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम वाहन ट्रक सं० UP 96 T 7507 का चालक नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया। उ0नि0 रामकुमार दुबे एवं उनकी टीम ने अभियुक्त विनीत पुत्र सूर्यबली निवासी अमानपुर चकमाली थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट उम्र करीब 45 वर्ष को मय एक अदद ट्रक के साथ भैरम बाबा मोड़ से 100 मीटर पहले से गिरफ्तार किया गया। माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपर्युक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गयी। गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम- 1.उ0नि0 रामकुमार दुबे 2.आरक्षी सूरज कुमार निर्मल 3.आरक्षी आकाश यादव