थाना बदोसरांय क्षेत्र में एक मांगलिक कार्य क्रम में मारपीट

थाना बदोसरांय क्षेत्र में एक मांगलिक कार्य क्रम में मारपीट

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी । बदोसराय थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज और घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाते हुए बदोसराय कोतवाली में तहरीर दी है। शोभाराम सोनकर द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, उनके बड़े भाई के बेटे की शादी के लिए 27 अप्रैल 2026 को पहनावन कार्यक्रम चल रहा था। शाम करीब 7 बजे पड़ोसी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और डीजे बंद करा दिया, जिससे विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विपक्षी वहां से चले गए थे। हालांकि, शोभाराम का आरोप है कि रात करीब 9 बजे जब वे कथा सुनकर घर लौट रहे थे, तब विपक्षियों ने उन्हें दोबारा घेर लिया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे शोभाराम के सिर में चोट आई और खून बहने लगा। शोभाराम ने यह भी आरोप लगाया है कि बीच-बचाव करने आईं उनकी भाभी और घर की अन्य महिलाओं को भी जातिसूचक गालियां दी गईं और पीटा गया। महिलाओं को घर के अंदर खींचकर मारा गया। इस हमले में मोहित राम के सिर पर भी लाठी लगी, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस मारपीट में दूसरे पक्ष की एक महिला के भी घायल होने की जानकारी मिली है। पीड़ित शोभाराम ने बदोसराय कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रामऔतार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।